उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के अजइपुर खुदैला गांव में भैस के नीचे दबकर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अजइपुर खुदैला गांव निवासी रामदुलारे की 20 वर्षीय पुत्री सुशीला भैंस के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ में अस्पताल पहुंची युवती की मां छेददी देवी ने बताया कि घर में पली भैंस की तबीयत ठीक नहीं थी। शुसीला उसको दवा खिलाने के बाद ठंड से बचने के लिए भैस को बोरा ओढ़ा रही थी।

तभी भैंस सुशीला के ऊपर गिर गई और सुशीला दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर आये है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share