उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।हुसैनगंज थानां क्षेत्र में स्थित गंगा नदी में स्नान करने गए दो किशोर गहरे पानी मे डूब गए स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है घटना के समय दुर्गा प्रतिमा, विसर्जन हेतु नहीं गयीं थी। आज दिनांक 21.10.2026 को हुसैनगंज थानां क्षेत्र के आलमपुर नरही गाँव निवासी पप्पू सेंगर का 14 वर्षीय पुत्र गजराज उर्फ गज्जू और गाँव निवासी कल्लू पाल का 15 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र दोनों किशोर गंगा नदी में स्नान करने गए थे। दोनों किशोर गांव के प्रतिमा विसर्जन स्थल से लगभग 02 किलोमीटर पहले नदी में नहाने के लिए उतर गए। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गए। घटना के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि उस समय दुर्गा प्रतिमा गांव में ही थी और विसर्जन के लिए गांव से रवाना नहीं हुई थी। दोनों बच्चे पहले ही स्नान करने के लिए नदी में चले गए थे। अतः यह घटना दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहीं, बल्कि बच्चों के नदी में स्नान करने के दौरान हुई है। हुसैनगंज थानां पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश कराई जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

