पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते समय किशोरी गिरकर हुई गम्भीर घायल

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के करिया मऊ गाँव में आज सुबह जय शरण की 18 वर्षी पुत्री लक्ष्मी देवी जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते समय पेड़ की डाल टूट जाने से पेड़ से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल में किशोरी का इलाज कर रहे डॉक्टर राकेश शाहू ने बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र से लक्ष्मी देवी नाम की 18 वर्षीय किशोरी को परिजन लेकर आये थे जो जामुन के पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी। उसको स्पाइनल इंजरी हुई थी यहाँ नयूरो लॉजिस्ट डॉक्टर नही है इस लिए उसको कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

By

Share
Share
error: Content is protected !!