उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मकरन्दपुर गांव में पति पत्नी के हुए विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मकरन्दपुर गांव निवासी राम रतन का 28 वर्षीय पुत्र का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर 5 दिन पूर्व विवाद हो गया था। जिसके चलते पत्नी पति को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। जिससे क्षुब्ध पति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वही घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!