उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में रोड हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धनीमऊ गाँव निवासी राम सागर का 30 वर्षीय पुत्र रिंकू बाइक से किसी काम के लिए घर से निकला था तभी उसकी किसी अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो घायल हो गया। स्थानीयों से मिली सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायल को बिंदकी सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसको कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!