उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे में रोड पर पैदल जा रहे पति पत्नी को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीयों ने घायल पति पत्नी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव निवासी मोहन लाल का पुत्र अमरजीत व उसकी पत्नी गायत्री देवी दोनों कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे।

वहाँ से वापस आने के बाद बहुवा कस्बे में पैदल रॉड पर साथ चल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीयों ने इलाज के लिए नज़दीकी सीएचसी बहुवा पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देख सरकारी एंबूलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By