उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो गांव में घर के समीप 5 वर्षीय बच्चा खेल रहा था तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारता हुए निकल गया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन बच्चे को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इन्द्रो गांव निवासी सुरेश का 5 वर्षीय पुत्र शनी घर के बाहर खेल रहा था। तभी रोड से निकले किसी अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मारता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर लगने से शनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको तुरन्त इलाज के लिए नजदीकी सी० एच० सी० गाजीपुर परिजन लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने बच्चे की हालत गम्भीर देख उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बच्चे को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
