उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र में घर के अंदर विवाहिता का संदिग्ध अवस्था मे फांसी लगा शव मिलने की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुवा रोड निवासी राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मैंने अपनी पुत्री का विवाह पीएसी ग्राउंड निवासी अनूप कुमार विश्वकर्मा के साथ 2015 मैं हिंदू रीति रिवाज व दान दहेज के साथ किया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ सामान्य रहा उसके बाद दामाद अनूप कुमार ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। वह शराब के नशे का आदी निकला जिसके चलते वह अपनी पत्नी पूजा विश्वकर्मा के साथ आये दिन मारपीट करने लगा। और पैसे की मांग मुझसे करने लगा और दबाव बनाने लगा कि जो मेरे नाम 4 बीघा खेती है उसको उसके नाम कर दूँ। खेती उसके नाम न करने पर मेरी पुत्री को प्रताड़ित करने लगा और उसको मारने पीटने लगा। उसी प्रताड़ना से मेरी बेटी पूजा विश्वकर्मा की मौत हो गई है। जिसको आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share