उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में डोर स्टेप डिलीवरी हेतु सिंगल स्टेज परिवहन की व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप एफसीआई गोदाम से खाद्यान का उठान कर कोटेदारों तक पहुचाने की सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के अनुरूप ही करायी जाय।

उन्होंने कहा कि कोटेदारों के यहाँ खाद्यान्न उतारने की फोटोग्राफी कराते हुए संबंधित को रिपोर्ट भी भेजे। खाद्यान्न का उठान रोस्टर के अनुसार करायी जाय। तहसील स्तरीय बैठक सभी तहसीलो में उप जिलाधिकारी की देखरेख में करा ली जाय। इस अवसर पर डीएसओ, डिप्टी आरएमओ, कोटेदार, खाद्यान्न उठान प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!