G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उoप्रo द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी श्रुति द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराये जाने हेतु उडनदस्ता टीम एवं निगरानी टीम का गठन किया गया हैं, जो मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु उनके बीच रूपया, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण करना रिश्वत देना आदि के सम्बन्ध में निगरानी रख रही है।

इसी क्रम में निकायवार उड़नदस्ता एवं निगरानी टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न हिस्सों / चेक पोस्टों यथा जहानाबाद कस्बा बहुआ कस्बा खागा पूर्वी बाइपास, असोथर में धरियाव रोड़, बिन्दकी कस्बा, फतेहपुर शहर में नउवाबाग इत्यादि में चेंकिंग अभियान चलाकर निगरानी की गयी। किसी भी अवैध सामग्री, नकदी, शराब इत्यादि की बरामदगी की सूचना प्राप्त नही हुयी। आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि यदि अपने साथ नकदी ले जा रहे है तो उसके अभिलेख अपने साथ लेकर चलें।

किसी भी संदेहास्पद धनराशि को प्राप्त होने की दशा में सम्बन्धित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाई की जाएगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी उडनदस्ता / निगरानी / उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र अंजनीश प्रताप सिंह ने दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share