उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जीटी रोड चूड़ी वाली गली स्थित घर में दूध देने के लिए दूधिया घर के अंदर दाखिल हुआ तो दूसरी मंजिल के सीढियों के पास महिला का रक्तरंजित शव देखकर घबराकर वापस आया और घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। उसके सिर व गले में चाकू से प्रहार कर हत्या की गई थी। वहीं मृतिका के छ: वर्षीय मासूम मूकबधिर बेटे पार्थ को रोते विलखते हुए पड़ोसियों को सौंपा। जबकि पुलिस को जांच के दौरान कोई आला कत्ल बरामद नहीं हुआ। जबकि मृतका के मोबाइल की लोकेशन घर के अंदर मिलने से उसकी खोजबीन में जुटी रही। वही घर के अंदर का सामान व मृतका के पहने हुए गहने ज्यों का त्यों मिले। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत की वजह प्रापार्टी विवाद को जोड़कर देख रही है।

मां के शव के साथ बिलखता रहा मासूम पुलिस के मुताबिक मृतका की हत्या हुए करीब बारह घंटे से अधिक का समय गुजर जाने के बाद ही घटना की जानकारी हो सकी है। पुलिस ने घटना की जांच के दौरान बगल स्थित कमरे के बेड से मृतका के छ: वर्षीय मासूम बेटे को रोते-बिलखते हुए बरामद किया। सहमे हुए मासूम को गोद में लेकर पड़ोसियों को सौंपा। जो अपने घर के सामने भारी भीड़ के बीच लोगों को टकटकी लगाकर देख रहा है। पुलिस ने बताया कि मासूम पार्थ घटना का चश्मदीद गवाह हो सकता है। किन्तु मूकबधिर होने के कारण वह कुछ बोल नहीं सकता है।

जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के गुढाही मंडी में घर के अंदर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वही छः वर्षीय मासूम महिला के शव के समीप बैठकर रोता बिलखता रहा। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच पड़ताल में जुट गई। आपको बताते चले की महिला के पति की मौत के बाद महिला अपने सास और 6 साल के बच्चे के साथ रहती थी। दो दिन पूर्व सास एक रिस्तेदारी में प्रयागराज गई हुई थी। महिला घर में अकेली थी तभी किसी ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दिया। महिला का शव बरामदे में पड़ा था वहीँ उसका चार साल का बेटा रोता बिलखता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका हेमू केशरवानी 45 पत्नी स्व0 मनोज केशरवानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीँ मोहल्ले वासी मृतक महिला की सास पर हत्या कराये जाने की आशंका जाहिर कर रहे है। क्योकि घर में लगे CCTV कैमरे को कुछ दिन पूर्व हटाए जाने और निमंत्रण के बहाने घर से जाने की आशंका जाहिर कर रहे है। वही मौके पर पहुंची पुलिस मृतका की सास के आने का इंतजार कर रही है।

घर में अकेली विधवा महिला की गोली मारकर हत्या के बाद से पड़ोसियों ने मृतक विधवा महिला की सास और उसके बेटी दामाद पर हत्या किये जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। बताया जा रहा हैं की महिला के पति की कोरोना काल में मौत के बाद महिला अपनी सास और तीन बच्चो के साथ रहती थी। दो दिन पूर्व महिला की सास निमंत्रण के बहाने प्रयागराज के लिए गई हुई है।

पड़ोसियों ने बताया की कुछ दिन पूर्व घर में लगे CCTV कैमरों को घर से हटवा दिया था। और देर रात आधा दर्जन लोग घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतार दिया है। वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की प्रथम द्रष्टाय प्रापर्टी के विवाद को लेकर उसकी हत्या होना प्रतीत हो रहा हैं। फिर भी पुरे मामले की जाँच कराइ जा रही हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

