उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चकमदा गांव में बीती रात एक युवक कूलर में आ रहे करेन्ट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। जिससे गंभीर अवस्था मे परिजन इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चकमदा गांव निवासी बद्री प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र रामचंद बीती रात को घर मे सो रहा था। तभी उसको गर्मी लगी तो वह उठकर कूलर चालू करने लगा। कूलर के स्विच में करंट आ रहा था जिससे वह करेन्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन तुरन्त सरकारी एंबुलेंस से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जाँच कर युवक को मृत घोषित कर दिया। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वही शव को डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। परिजनों ने बताया मृतक सफाई कर्मी था और वह तेलियानी ब्लाक के सफाई कर्मचारी संघ का ब्लाक अध्यक्ष भी था।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!