उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव में एक महिला को घर की सफाई करते समय जहरीले सांप ने उसको डस लिया। जिसकी जानकारी परिजनों हुई तो तुरंत परिजन महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मौहार गांव निवासी पप्पू की 35 वर्षीय पत्नी चंद्रावती आज अपने घर की सफाई कर रही थी। उसी समय कही छिपे बैठे ज़हरीले साँप ने उसको डस लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन महिला को गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख उसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!