उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांजर गांव में एक युवक ने जंगल में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को दी तुरन्त मौके पर पहुंचे परिजन युवक को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांजर गांव निवासी सीताराम का 40 वर्षीय पुत्र राम दुलारे ने जंगल मे जाकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने उसको जंगल मे पड़ा देखा तो घटना की जानकारी परिजनो को दी। परिजन तुरन्त मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही राम दुलारे के साथ आई उसकी 35 वर्षीय पत्नी आशा देवी ने बताया कि आज हम दोनों के बीच एक छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते हमारे पति ने शौचक्रिया के बहाने घर से निकले और बाहर जंगल मे जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकारी हम लोगों को हुई तो हम लोग इनको इलाज के लिए यहां लेकर आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!