उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के गाँव मे कुँए के अंदर अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त का प्रयास के साथ जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार ओरहमा गाँव में कुएँ के अंदर एक अज्ञात का शव मिला। शव मिलने की खबर जब ग्रामीणों को हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव कुँए में कई दिनों से पड़ा हुआ था। शव से उठ रही बदबू से लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना स्थानी पुलिस को दी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच पड़ताल में जुट गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
