उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गाँव में खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर फट गया। प्रेशर कुकर आवाज के साथ फटने से घर मे अफरा तफरी का माहौल हो गया। घर मे मौजूद लोग पहले तो कुछ समझ ही नही पाए आखिर हुआ क्या है। किचन से रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वहाँ जाकर देखा तो प्रेशर कुकर फटने से उसकी चपेट में आने से खाना बना रही दोनों बहनें झुलस गई थी।

तुरन्त परिजन दोनों बहनों को इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गौरी गाँव निवासी गणेश पटेल की 22 वर्षीय पुत्री शालू व उसकी 26 वर्षीय बड़ी बहन जूली पटेल पत्नी सुमित पटेल खाना बना रही थी। तभी अचानक प्रेशर कुकर फट गया।

जिससे दोनों बहने झुलस गई दोनों बहनों को परिजन अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर झुलसी हुई दोनों बहनों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share