G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव निवासी वासुदेव का 35 वर्षीय पुत्र रामचंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए रायबरेली जनपद गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रामचंद्र घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी रोहित व पायलट बिंदा के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share