उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को संवेदनशील और सुचारु रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फतेहपुर द्वारा सभी चिकित्सा इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ये निर्देश प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ, उत्तर प्रदेश के 03 नवम्बर 2026 के पत्रों के क्रम में दिए गए हैं। प्रमुख निर्देशः 1. मुख्यालय पर उपस्थितिः सभी चिकित्सा अधिकारी और पैरामेडिकल स्टाफ अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। सक्षम स्तर की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का अवकाश बिना किसी अपरिहार्य कारण के स्वीकृत नहीं होगा। 2. कंट्रोल रूम व रोस्टर ड्यूटीः मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, फतेहपुर में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नोडल अधिकारी (डिजास्टर मैनेजमेंट) का मोबाइल नंबर सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा स्वास्थ्य इकाइयों को उपलब्ध कराया जाएगा। सीएचसी एवं पीएचसी पर रोस्टर बनाकर आपातकालीन सेवाएँ 24×7 संचालित होंगी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगेगी। जिला अस्पताल में आपात स्थिति हेतु बेड आरक्षित रखे जाएँगे। 3. एम्बुलेंस व दवाओं की उपलब्धताः 108 एवं एएलएस (ALS) एम्बुलेंस पूर्ण रूप से क्रियाशील रहेंगी। इनमें जीवनरक्षक दवाइयाँ व कन्ज्यूमेबल्स उपलब्ध रहेंगे तथा इनकी तैनाती संवेदनशील स्थलों पर की जाएगी पैरासिटामॉल, ओआरएस, एंटी-डायरियाल, एंटी इमेटिक, एआरवी/एएसवी (एंटी रैबीज/एंटी स्नेक वेनम), एंटीबायोटिक मरहम, स्प्रे, बैंडेज, स्प्लिन्ट तथा आई.वी., फ्लूइस का पर्याप्त स्टॉक रखा जाएगा। 4. बर्न केसेज एवं ट्रामा प्रबंधनः दीपावली और छठ पर्व पर आतिशबाजी आदि से जलने (बर्न’ केसेज) की संभावना को देखते हुए ट्रामा सेंटर एवं बर्न केयर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। 5. जाँच सेवाएँ व रेफरल व्यवस्थाः राजपत्रित अवकाश के बाद ओपीडी में मरीजों की संभावित भीड़ को देखते हुए ते हुए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। ऑक्सीजन आपूर्ति, कॉन्सन्ट्रेटर, सिलेंडर, एक्स-रे और पैथोलॉजी जाँचें 24×7 क्रियाशील रहेंगी। सीएचसी स्तर पर ही मेडिकोलीगल परीक्षण एवं प्राथमिक जाँच की सुविधा रहेगी। मरीजों को अनावश्यक रेफर नहीं किया जाएगा; रेफर अपरिहार्य होने पर प्राथमिक उपचार देकर स्टेबलाइज़ करने के बाद ही एम्बुलेंस से उच्च केंद्र भेजा जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फतेहपुर ने निर्देशित किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी मरीज को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए; किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित इकाई प्रभारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। आपातकालीन सहायता हेतुः एम्बुलेंस सेवा: 108 / 102 कंट्रोल रूम (कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
