उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दीपावली के पावन पर्व पर श्री सीताराम मंदिर सिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, गोपाल नगर में खुशियों और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास गुप्ता ने बच्चों को पटाखों का वितरण कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान विधायक विकास गुप्ता ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक है। त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब हम बच्चों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करें। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों से आतिशबाजी करते समय विशेष सावधानी बरतने और बड़ों की निगरानी में ही पटाखे चलाने की अपील की गई, ताकि त्योहार खुशियों के साथ सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके।इस मौके पर संतोष गुप्ता, शौर्य गुप्ता, जगदीश प्रसाद (खंड विकास अधिकारी), रणधीर सिंह (प्रधान), मोहित गुप्ता, रोहित मोदनवाल, मनीष कुमार, सुधीर गुप्ता, अनिल गुप्ता, डॉ. दीपक गुप्ता, विवेक राठौर, पंकज पांडेय सहित मंदिर के पुजारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share