G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सांसद/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र सरकार की योजना गैस पाईप लाइन बिछाने की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर रसोई तक PNG व हर पेट्रोल पंप तक CNG पहुचाने के दृष्टिगत गैस स्टोरेज स्टेशन बनाये जाने के लिए बिन्दकी, जहानाबाद, फतेहपुर पर नियमानुसार कार्यवाई करते हुए जमीन मुहैय्या कराई जाय,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) व न्यायिक को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के ईओ, कार्यदायी संस्था- इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराते हुए जमीन मुहैया करायी जाय।

जिससे आम जन मानस को गैस पाइपलाइन के माध्यम से गैस हर रसोई तक पहुँच सके। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने में नेशनल हाईवे के किनारे जो समस्याएं आ रही है उनके लिए नेशनल हाईवे कार्यदायी संस्था-पीएनसी के साथ इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के पदाधिकारियों के साथ समंन्वय बनाकर उन स्थानों सर्वे कर समस्याओं को दूर करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराया जाये ताकि लोगो को केंद्र सरकार की योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बनायी जा रही पानी की टंकियों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूरा कराया जाय ताकि सरकार द्वारा संचालित योजना से आम जन मानस लाभान्वित हो सके।

उन्होंने कहा कि पानी की टंकियों व पाइपलाइन बिछाने के कार्य मे लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, उपजिलाधिकारी सदर अवधेश निगम, राजेन्द्र निषाद, शिवप्रताप, योगेन्द्र, जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share