उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मवइया गांव के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के माई खेड़ा गांव निवासी मोहनलाल का 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार बीती देर रात किसी काम से बाइक द्वारा कल्यानपुर थाना क्षेत्र में गया था। तभी कोई तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रमोद रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई। तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!