उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामसहाय का डेरा गांव में एक महिला घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। कहीं से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ लिया जिससे महिला गम्भीर रूप से झुलस गई। महिला को परिजन तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामसहाय का डेरा गांव निवासी स्वर्गी पूरन की 60 वर्षीय पत्नी चंदावती आज घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी कही से लीक हो रही गैस में आग पकड़ लिया। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। तुरंत महिला को परिजन इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By