G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सरौली गांव में एक युवक बीती रात छत पर सो रहा था। सोते समय नींद में पेशाब करने उठा तभी छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी हरछठी लाल का 46 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार बीती रात खुली छत पर सो रहा था।

सोते समय नींद में पेशाब करने के लिए उठा छत पर मुडेर न होने के चलते वह छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन कमलेश को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी हथगांम लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share