उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्हरी गांव में आज किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गम्हरी गांव निवासी राजेंद्र की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी का अपने पति राजेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत महिला को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!