उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले में भारत सरकार के कई विभागों के सफलतम कैबिनेट मंत्री रहे स्व0 राजा दिनेश सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र तथा कृषि विभाग प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में खरीफ गोष्ठी, किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि, मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, केन्द्र की अध्यक्षा राजकुमारी रत्ना सिंह, उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, जिला उद्यान अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल सहित लगभग 400 किसानों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर किसान तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक यतेन्द्र कुमार ने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण तथा होने वाले लाभ के बारे में बताया साथ ही जैविक खेती की सम्पूर्ण जानकारी के साथ पशु पालन पर जोर दिया। प्रगतिशील किसानों में अजय कुमार सिंह ने मौन पालन पर रोशन लाल मौर्य कृषि विविधीकरण पर अपने-अपने अनुभवों को मंच पर साझा किया। इससे पूर्व किसान मेले का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ने स्व0 राजा दिनेश सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र ऐसी संस्था हैं, जो जनपद के किसानों के लिए प्रशिक्षण से लेकर विभिन्न कृषि उत्पादन प्रणालियों के अंतर्गत नई तकनीक, बीज एवं रोपण सामग्री, किसानों के खेत पर परीक्षण का कार्य कर रही है।

इसके लिए सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों को नकदी फसलों जैसे चेरी, स्ट्रोवेरी, ड्रैगन फ्रूट आदि की खेती करने को कहा। किसानों को योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए उन्होने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए किसान सीधे विकासखण्ड अधिकारी से या मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ाने, सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जब महिलाए घर चला सकती है खेती कर सकती है तो व्यवसाय और उद्यम क्यों नहीं। उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि इस गोष्ठी का उद्देश्य खरीफ फसलों से सम्बन्धित नवीनतम तकनीकियों से किसानों को अवगत कराना है। उन्होने खरीफ फसलों धान, अरहर, उड़द, मूॅग तिल आदि की देखभाल करने, कीट एवं बीमारियों से बचने तथा अधिक उन्तपदन लेने के तरीके बताये साथ ही जनपद में कृषि से सम्बन्धित चलने वाली समस्त योजनाओं का लाभ पाने के तरीके बताये। डा0 एके श्रीवास्तव ने किसान मेला एवं गोष्ठी में आये किसानों तथा अधिकारियों का अभार व्यक्त किया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र में हुए कार्यो की चर्चा की तथा किसानों के लिए नई तकनीकियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

केन्द्र की अध्यक्षा राजकुमारी रत्ना सिंह ने अपने सम्बोधन में किसानों को आधुनिकतम तकनीकि से खेती करने को प्रेरित किया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं तकनीकियों का प्रयोग कर अधिक से अधिक पैदावार लेंने के लिए कहा ताकि हमारा प्रतापगढ़ एक सम्पन्न एवं खुशहाल जनपद बन सके। किसानों के लिए मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग, कृषि रक्षा विभाग, एनआरएलएम, संजीवनी सुपर टेक बी फार्म, कावेरी सीड्स, बालविकास एवं पुष्टाहार आदि संस्थाओं व कम्पनियों ने अपने-अपने स्टाल लगाये और किसानों को जागरूक करने में अपना सहयोग दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 एके श्रीवास्तव, डा0 नवीन कुमार सिंह, भाष्कर शुक्ला, स्वाती दीपक दुबे, डा0 अवधेश कुमार सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, डा0 रणजीत सिंह, यतेन्द्र कुमार, विनोद चौरसिया, रामचन्द्र, जुगुल किशोर तिवारी, जीआर पटेल, रविशंकर, अरूण शुक्ला आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।: – शाहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share
error: Content is protected !!