उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप सब्जी लेकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार को सराकरी एम्बुलेंस ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर गांव निवासी रामाधार का 34 वर्षीय पुत्र महेन्द्र गुरूवार की शाम बाइक से सब्जी लेने गया था। वापस लौटते समय जब सात मील के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार आ रही सरकारी एम्बुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंवहाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोर्टम हाउस में मृतक के भाई सुरेन्द्र कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
