उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया पर असलहा लहराते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में चांदपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर ‘हिंदू दबंग टीम’ के नाम से पांच युवकों का असलहों के साथ वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थीं। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार नवंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान शस्त्र अधिनियम की धाराओं में बढ़ोतरी की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदपुर पुलिस ने बुधवार को ग्राम धाना निवासी शैलेन्द्र निषाद पुत्र स्व. हरिश्चन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक हस्तनिर्मित 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

