उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तीनों तहसीलों से उप जिलाधिकारियों के साथ जूम के माध्यम से बैठक कर दिवाली के त्यौहार के दृष्टिगत पटाखों की दुकानों की मानक के अनुरूप लगाये जाने व अन्य तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए,उन्होंने कहा की मुख्य अग्निशमन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर फायर विभाग के सभी चालकों और परिचालकों का नाम और नंबर नोट कर लें जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क किया जा सके। सभी नगर पंचायतों में ईओ से उनके नगर पंचायत क्षेत्र में लगने वाली दुकानों की सूची मगा लें और यह सुनिश्चित करें की सभी दुकानें मानक के अनुरूप ही स्थापित की जाएं। तथा जहां जहां नगरपालिकाओं व पंचायतों में फायर के हाइड्रेंट हैं देख लें कि वो चालू स्थिति में हों और सभी अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित कर दें की पटाखों की दुकानों के पास किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो। सभी एसडीएम पटाखा की दुकानों के लिए चिन्हित स्थानों पर लेखपाल और कानूनगो की विशेष ड्यूटी लगाएं जिससे नियमित सभी दुकानों का निरीक्षण होता रहे। उन्होंने कहा की सभी एसडीएम अपने अपने संबंधित तहसीलों में सीओ के साथ पैदल मार्च कर लें और अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। जिलाधिकारी ने सभी पटाखा दुकानदारों से अपील की कि दुकान में किसी भी ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग कदापि न करें जिससे वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे और दीपावली के पर्व को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ सभी जनपदवासी मनाएगें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share