उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में औगासी रोड पर बाइकों की भिड़न्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवलाल गांव निवासी भोला का 32 वर्षीय पुत्र राहुल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर आया था। तभी कस्बे में औगासी रोड पर दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट अमर सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share