उत्तर प्रदेशनफतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के आरवीएस स्कूल के समीप गुरूवार की दोपहर टैªक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा जाने से रिक्शे पर सवार अधेड़ सहित दो भाई घायल हो गये। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए समाज सेवी ने अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव निवासी जनार्दन का 12 वर्षीय पुत्र अखिलेश अपने बीस वर्षीय भाई जयसिंह एवं 50 वर्षीय नोखे लाल के साथ ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रहे थे।

जैसे ही ई-रिक्शा बाँदा सागर रोड पर स्थित आरवीएस स्कूल के समीप पहुँचा तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा पलट गया और रिक्शे पर सवार तीनो घायल हो गये। घटना की सूचना समाज सेवी अशोक तपस्वी को।

हुई तो तुरन्त अपनी एम्बुलेन्स लेकर मौके पर पहुचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share