उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिदंकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भैया दूज के दिन से लगने वाले ऐतिहासिक चार दिवसीय मेले का शुभारम्भ किया गया। जिसमे पहले दिन कृष्ण लीला मे बाल स्वरूप कन्हैया ने यमुना नदी मे कालिया नाग नाथन किया। इसके बाद भगवान कृष्ण और बलदाऊ की सेना का कंस के सेना का भीषण युद्ध किया गया। जिसमे भगवान कृष्ण द्वारा कंस का वध किया गया। मेला कमेटी द्वारा भव्य झाकियां नगर के प्रमुख मार्गों मे निकली गई। साथ ही दीवारी नृत्य प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा तिरहर क्षेत्र का यह प्राचीन ऐतिहासिक मेला सैकड़ो वर्ष पुराना है। जहाँ आस पास पुरे क्षेत्र के लोग और बाँदा जनपद के लोग भी मेला देखने आते है। एक तरफ मेला अपनी धार्मिक परम्पराओ के लिए प्रसिद्ध है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी बल के अलावा सीओ बिदंकी जाफरगंज थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share