उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित शाई मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार बहन-भाई घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अबुनगर मोहल्ला निवासी नईम का 25 वर्षीय पुत्र आशिफ बाइक पर अपनी 35 वर्षीय बहन सय्यदा पत्नी शरीफ अहमद और 12 वर्षीय भांजा उज़ैफ को सवार मलवा थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गाँव उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड शाई मंदिर के समीप पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया गाड़ी नम्बर यूपी 16 ए एम 0029 ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार बहन-भाई घायल हो गए घायल अवस्था मे उसी चार पहिया वाहन ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बहन सय्यदा को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए भाई आशिफ को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share