उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गुरवल गांव में खेत काम करने गए किसान के घर में अचानक आग लग गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत से आग को काबू किया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुरवल गांव निवासी रमेश पांडे गांव के समीप स्थित अपने खेतों पर परिवार सहित काम करने गया था। तभी अचानक उसके घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने उसके घर से आग की लपट और धुँवा उठता देखा तो तुरंत सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। उसके बाद परिवार सहित खेत गए रमेश को घटना की जानकारी दिया। वही ग्रामीणों का कहना है कि घर के समीप कूड़े का ढेर है शायद उसी से निकली चिंगारी ने उसके घर में आग लगी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share