उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर सीएचसी में में शुक्रवार को प्रसव के लिए आई महिला की दोपहर तबियत खराब हो जाने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पति ने सीएचसी में मौजूद डॉक्टर व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी कमलेश 26 वर्षीय पत्नी भावना देवी 9 माह की गर्भवती थी। सुबह परिजन उसे लेकर गाजीपुर सीएचसी पहुंचे जहां तैनात कर्मचारियों ने अपना फर्ज अदाई करते हुये बेड पर लेटा दिया और अपने-अपने कामो में लग गये घन्टा बिना किसी इलाज के पडी भावना की तबियत बिगडने लगी तब कहीं वहां मौजूद चिकित्सक व कर्मचारियों ने उसे देखना शुरू कर दिया। तब तक देर हो चुकी थी गंभीर हालत को भांपते हुये सीएचसी के कर्मचारी व डाक्टर ने उसे महिला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे लेकर महिला लेबर रूम लेकर पहुंचे इससे पहले ही भावना ने दम तोड दिया।

उधर मृतका का पति कमलेश के अनुसार सीएचसी में तैनात नर्स नेहा व अन्य कर्मचारी वहां सिर्फ मोबाइल पर ही लगे रहे एक दो बार उसने कहा भी यह जवाब मिल की अभी टाईम है नहीं है बाद में देख लिया जायेगा। मृतका के पति ने आरोप लगाया कि वहां के स्टाफ की लापरवाही के चलते ही उसकी पत्नी भावना व उसके गर्भ में पल रहे नवजात शिशु की मौत हो गयी। जिसने अभी बाहर की दुनिया देखी नहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!