उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्रके सेरपुर गाँव में युवक की अचानक पेट मे दर्द हुआ और देखते ही देखते उसकी मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। हादशे कि सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सैरपुर गांव निवासी मुन्नू का 18 वर्षीय पुत्र शिवकुमार को शुक्रवार की दोपहर अचानक पेट में दर्द हुआ जिस पर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्कस ने उसे उपचार के बाद घर भेज दिया। घर आते ही उसके सीने में दर्द होने लगा दोबार घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्कस ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि उसके भाई के पेट में पथरी थी। अक्सर कर दर्द होता था कल दोपहर दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाया गया और जहां घर आने के बाद कुछ देर बाद उसके सीने में दर्द होने लगा जिस पर उसे फिर अस्पताल ले गये। जहां उसने दम तोड दिया हालाकि भाई ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!