उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के जटियान मोहल्ले में एक युवक ( भूपेंद्र ) उम्र लगभग 26 वर्ष का शव उसी के घर में जंगले से लटका मिला। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतक भूपेंद्र को लगभग 10 साल पहले मृतक की बुआ ने अपने भाई से उसे गोद ले लिया। तभी से वह अपनी बुआ के साथ ही रहने लगा। दिन रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे भूपेंद्र का शव उसी के घर की उपरी मंजिल के जंगले से लटका हुआ मिला।

जिसकी सूचना मृतक की बुआ ने अपने भाई (मृतक के पिता) को दी। परिजनों को सूचना मिलते ही परिजन आनन फ़ानन में मौके पर पहुंच गए और वहाँ पहुंचकर हंगामा करते हुए जमीन जायदाद के लिए हत्या का आरोप लगाया है। हंगामा होता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Total Views: 0

By

Share
Share