G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उसरैना गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से मोपेड सवार बृद्ध रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के तेंउजा गांव निवासी स्व. रग्घू प्रसाद का 70 वर्षीय पुत्र जगदेव प्रसाद बीती शाम मोपेड बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर उसरैना के समीप पहुंचा।

तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया उसकी मोपेड बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मोपेड सवार बृद्ध जगदेव रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share