उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के असनी गाँव के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले सिसोलर थाना क्षेत्र के भटूरी गाँव निवासी स्व. शिव चरन मिश्रा का 60 वर्षीय पुत्र गोरेलाल मिश्रा फ़तेहपुर जनपद के हुसैमगंज थाना क्षेत्र के सरैला गाँव अपनी पुत्री के घर आया था।

वापस जाते समय उसका रिस्तेदार 45 वर्षीय रवि शंकर द्विवेदी पुत्र शिव दत्त द्विवेदी निवासी सरैला हुसैनगंज जो सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गाँव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है। वह बाइक पर गोरेलाल को सवार कर रायबरेली के जगासो छोड़ने जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के असनी गाँव के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर दोनो घायल हो गए।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share