उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे की मेधावी छात्रा आस्था ओमर ने प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों के सटीक जवाब देकर 12.50 लाख रुपये जीते हैं। इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बे के भाजपा कार्यालय में उनका सम्मान किया। लंकारोड निवासी मधुश्याम ओमर की बेटी आस्था को फूल-माला, शाल और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस खुशी के पल में आस्था ओमर ने बताया कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि बम्बई में कौन बनेगा करोड़ पति के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। और फिल्म दुनिया के एक बडे़ स्टार अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का अवसर मिला। बच्चन द्वारा पुछे गए सभी सवालों का हमने सही उतर दिया। और उनके द्वारा 12 लाख 50 हजार का रूपये पुरस्कार मिला। मैं उनकी पुरे जीवन भर अभारी रहूंगी। और मैं आगे चलकर एक शिक्षक बनूँ। जिससे बच्चों को सही मार्गदर्शन दे सकूँ। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, नगर पालिका चेयरमैन राधा साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share