उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के छेदीपुर मजरे कधिया गाँव निवासी हरिश्चंद का 24 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार जो ट्रक में खलासी है। वह आज बीती रात ट्रक में गिट्टी लोड कर जा रहा था। जब ट्रक रायबरेली जनपद के डलमऊ थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप था तभी ट्रक से उतरकर वह टायर चेक करने लगा। तभी रोड से निकला तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अंकित कुमार रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त उसको घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे, तभी हादशे की जानकारी उसके पिता हरिश्चंद्र को हुई। तुरंत तो मौके पर पहुंचकर अंकित को इलाज के लिए अपने प्राइवेट वाहन से फतेहपुर जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वहीं अंकित के पिता हरिश्चंद बताया अंकित ट्रक में खलासी है बीती रात यह ट्रक में गिट्टी लोडकर जा रहा था। तभी रास्ते मे टायर चेक करने के लिए नीचे उतरा तभी अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share