उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप डम्पर ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी अशोक कुमार अपनी 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी को बाइक पर सवार कर हुसैनगंज थानां क्षेत्र गया था। तभी हुसैनगंज कस्बे के समीप बाइक सवार दम्पति को डम्पर ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार विमला देवी रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। तुरंत घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। विमला देवी के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पति अशोक कुमार ने बताया हमारे साढू का स्वर्गवाश हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में सामिल होने गए थे। वहां से वापस घर के लिए आ रहे थे तभी रस्ते में हुए हादसे में हमारी पत्नी घायल हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share