उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाने से 200 मीटर की दूरी पर एचएन 2 में रविवार की सुबह पुत्री की ससुराल खिचड़ी देने जा रहे पिता पुत्र को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे 50 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पुत्र को मामूली चोटे आयी है। घटना के बाद चालक मौके में पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरौहा मजरे मन्नी का पुरवा गांव निवासी स्व0 रामेश्वर यादव पुत्र भोला सिंह रविवार की सुबह अपने पुत्र कुलदीप यादव के साथ बाइक से पुत्री की ससुराल कानपुर नगर के थाना बिल्हौर गांव के भक्खा का पुरवा जा रहा था। जैसे ही यह लोग कल्यानपुर थाने से एनएच 2 में पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे भोला सिंह रोड़ पर गिर गया। जबकि पुत्र छटक कर रोड किनारे जा गिरा। इसी बीच टै्रक्टर का पहिया भोला सिंह पर चढ गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share