उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के राधा नगर मोहल्ले में स्थित जय माँ सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज में विद्यार्थियों द्वारा गणतन्त्र दिवस के 76 वर्ष पूरे होने पर वन्दे मातरम् थीम के साथ अति उत्साह पूर्वक 77वाँ गणतन्त्र दिवस मनाया गया।

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर उत्साह से सराबोर कर देने वाले “वन्दे मातरम्” तथा “आत्म निर्भर भारत थीम से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये। उनके इस उत्साह को देखकर हृदय देश प्रेम से प्रफुल्लित हो उठा।इस पावन अवसर पर प्रबन्धक अजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों का देश प्रेम के वास्तविक रुप से अवगत कराया और देश सेवा की शपथ दिलाई।

प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने कहा कि देश के कानून व्यवस्था का सम्मान करना ही गणतन्त्र दिवस का सच्चा सम्मान है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष शिवपाल पाण्डेय, अभिभावक बन्धु तथा सभी शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थित रहें। छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से परिपूर्ण वन्दे मातरम् का आगाज करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share