उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ धूम-धाम से गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। कैम्प कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, इसी क्रम में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ने ध्वजारोहण कर सामूहिक राष्ट्रगान एवं संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्रीय एकता, अखण्डता की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो एवं कर्मचारियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरा देश धूमधाम से मना रहा है। आज के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान बन कर लागू किया गया था। अमर बलिदानियों ने हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देश के बनाए गए संविधान में उलेखित मौलिक अधिकारो एवं कर्तव्यों को अवश्य पढ़ें और उनके मूल्यों को अपने कार्यों में उतारे। हम सब संविधान के दायरे में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्ष होकर करे। संविधान में मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के विषय में भी संविधान में वर्णन किया गया है। हम सबका दायित्व है कि अपने – अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करे और आने वाले व्यक्तियों का निदान करें।

अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समाजसेवी जियालाल, रामखेलावन सत्यार्थी आदि ने गणतंत्र दिवस के संबंध में विस्तार से अपने–अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर उप जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अधिकारियों/कलेक्ट्रेट कर्मचारियों सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

