उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज पूर्वाह्न 11:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ 02 मिनट का मौन धारण कर देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले अमर बलिदानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता इन वीर सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ 02 मिनट का मौन धारण कर देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ( विo/रा0),अपर जिलाधिकारी न्यायिक,जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डी.आर.डी.ए.), उपायुक्त मनरेगा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share