G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की ट्रैक्टर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के ईकारी गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ का 45 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के समीप पहुंची। तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भतीजे ओम प्रकाश ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share