उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में श्री जय दुर्गा सेवा समित औंग द्वारा कस्बे के हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री दुर्गा महोत्सव के क्रम में आज रविवार रात्रि प्रदेश के विख्यात कलाकारों द्वारा दुर्गा जागरण का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा एवं कल सोमवार विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया है। यह जानकारी कमेटी के बृजेश पटेल, साक्षी कनौजिया, शिवकुमार गुप्ता, जितेंद्र पटेल, राहुल गुप्ता, शुभम गुप्ता आदि ने बताया है कमेटी के बृजेश पटेल ने बताया कि 32 वर्षों से लगातार हनुमान मंदिर में यह धार्मिक कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है यहां माता के रात्रि जागरण में प्रदेश स्तर के कलाकारों द्वारा उनकी कला का प्रदर्शन देखने को मिलता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

