उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थानां पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 19.030 किलोग्राम अवैध गांजा, कूटरचित एचएसआरपी नम्बर प्लेट एवं तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा टीयूवी वाहन बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी थरियांव के मार्गदर्शन में थाना हथगांव पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गई। हथगांव थानां पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.10.2026 को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम अमिलिहापाल से ग्राम चक आराजीपाल की ओर जाने वाले मोड़ पर महिन्द्रा टीयूवी वाहन को रोकने का संकेत दिया गया। चालक द्वारा भागने का प्रयास करने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन रोक लिया तथा उसमें सवार तीनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसमे अनिरुद्ध यादव उर्फ पंकज पुत्र रतीराम, उम्र करीब 37 वर्ष, निवासी ग्राम चरिया पतारा, थाना बिधनू, जनपद कानपुर नगर, 2. अनुभव तिवारी पुत्र स्व० भैयालाल तिवारी, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम लोमर, थाना चिल्ला, जनपद बांदा, 3. अनूप कुमार द्विवेदी पुत्र स्व० जय प्रकाश द्विवेदी, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी ग्राम बिसन्डी, थाना असोथर है, वाहन की तलाशी लेने पर पिछले हिस्से में मैट के नीचे रखी बोरी से अवैध गांजे के 10 पैकेट तथा आगे की बायीं सीट के पायदान के नीचे से कूटरचित एचएसआरपी नम्बर प्लेट मिली। जाँच में उक्त नम्बर प्लेट का पंजीयन नम्बर ओडिशा में पंजीकृत एक मोटर साइकिल का पाया गया। बरामदगी के आधार पर थाना हथगाव पर मु0अस0-207/2026 धारा 319 (2)/318(2)/338/336(3)/340(2)/111(4)/3(5) बीएनएस एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार विधिक कार्यवाई पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ ओडिशा से गांजा लाकर एवं आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करते हैं और प्राप्त धनराशि आपस में बाँट लेते उनके अनुसार, दिनांक 16.10.2026 को लाए गए गांजे में से कुछ गांजा आज बांदा में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। तस्करी के दौरान अलग-अलग वाहनों में मोबाइल फोन से सम्पर्क कर रास्ते की स्थिति की जानकारी ली जाती थी। पूछताछ में अन्य साथियों की गांजे की खरीद हेतु धन उपलब्ध कराने, परिवहन एवं भंडारण में भूमिका भी बताई गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

