उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र दक्षिण मुराईनटोला में मानसिक तनाव के चलते अधेड़ ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दक्षिण मुराईनटोला मोहल्ला निवासी रामकिशुन का 55 वर्षीय पुत्र नरेश दिवाकर मानसिक तनाव के चलते घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहूँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share