उत्तर प्रदेध फतेहपुर जिले में प्रयागराज के स्वरूप रानी हास्पिटल में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह महिला की मौत हो गयी। परिजन शव को जनपद लाकर पुलिस को जानकारी दिया तो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी किशनपुर कस्बा निवासी सचिन सोनकर की 25 वर्षीय पत्नी रितू देवी का इलाज प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में चल रहा था। इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। जिस पर परिजन शव लेकर वापस घर आ गये और पुलिस को सूचना दिया। जिस पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के फुफेरा ससुर भोलाराम ने बताया कि उसकी बहू गर्भवती का 25 दिन पूर्व कानपुर में आपरेशन हुआ जिस पर गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी थी। 15 दिन इलाज कराने के बाद घर वापस ले आये। 10 दिन पूर्व बहू को लेकर स्वरूप रानी हास्पिटल में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। वहीं मृतका के ससुर अनुसार मृतिका के पिता मनोहरा ने दमाद पर दहेज में पैसे मांगने का दबाव बना रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

